फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Body of a youth found in Bawan Bigha pond

बावन बीघा तालाब में मिला युवक का शव

Mon, 05 Oct 2020 05:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Body of a youth found in Bawan Bigha pond
सुरियावां। थाना क्षेत्र स्थित बावन बीघा तालाब में 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव सोमवार को दोपहर मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर कपड़े नहीं थे। क्षेत्र के लोगों ने शव को ढंककर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार दिए जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

लोगों ने जब तालाब की सीढ़ियों के पास चप्पल पड़ा देखा तो और किसी के साथ अनहोनी की आशंका जताई। कुछ ही देर बाद तालाब के पानी में युवक का उतराया शव दिखाई देने पर शोरगुल मचाना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ आसपास के लोगों ने शव को पानी से निकाल कर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। शिनाख्त न होने के कारण किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed