फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Board exams: Practical examinations will be held at 97 centers starting today.

बोर्ड परीक्षा : 97 केंद्रों पर आज से होंगी प्रायोगिक परीक्षाएं

Mon, 02 Feb 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Board exams: Practical examinations will be held at 97 centers starting today.
ज्ञानपुर। जिले में एक सप्ताह तक होने वाली प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। सोमवार से 97 केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन

इसमें इंटरमीडिएट के 15 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से निगरानी के साथ ही 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

18 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा से पहले माध्यमिक शिक्षा परिषद इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा करा रही है। दूसरे चरण में दो से नौ फरवरी तक जिले के 97 केंद्रों पर परीक्षा होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने संबंधित स्कूलों के प्रबंधकों को सुचितापूर्ण परीक्षा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सात दिनों तक चलने वाली प्रायोगिक परीक्षाएं कॉलेज प्रबंधतंत्र अलग-अलग तिथियों पर कराएंगे।
इसमें इंटरमीडिएट के करीब 15 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि भौतिक, रसायन, जीवन विज्ञान, भूगोल आदि विषय की प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए नामित परीक्षक सीधे केंद्रों पर आएंगे।

97 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा के लिए 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को निर्देश दिया गया है कि प्रायोगिक परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी।
इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पर कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि परिषद ने 200 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed