{"_id":"69878c1e1c2900acfc04735f","slug":"board-exams-additional-centre-administrators-will-be-deployed-at-92-centres-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-138679-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: 92 केंद्रो पर लगाएं जाएंगे अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा: 92 केंद्रो पर लगाएं जाएंगे अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक
विज्ञापन
जिले में 18 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा को पारदर्शी ढंग से कराने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरु कर दी है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए बने 94 केंद्रो में 92 पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक लगाए जाएंगे। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर और मॉडल इंटर कॉलेज सागरपुर को छोड़कर सभी पर केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट संग अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक रहेंगे। तीनों की मौजूदगी में ही डबल लॉक से प्रश्नपत्र निकाले जाएंगे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से होने वाली बोर्ड परीक्षा में इस बार हाईस्कूल और इंटर के करीब 54.34 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारी को लेकर विभाग जोर-शोर से लगा है। नकल पर नकेल लगाने के लिए विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है। इसके लिए जिले को तीन जोन और 12 सेक्टरों में बांटा गया है। कक्ष निरीक्षकों की सूची को फाइनल की जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावां प्रशासन की तरफ से एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और शिक्षा विभाग की ओर से अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक लगाए जाएंगे। परीक्षा केंद्र की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। डबल लॉक आलमारी, यानि जिसमें पेपर सुरक्षित और गोपनीय तरीके से रखा जाता है, उसकी एक चाबी भी अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी। परीक्षा शुरू होने से पहले दोनों केंद्र व्यवस्थापकों की मौजूदगी में डबल लॉक को खोला जाएगा। इसके बाद प्रश्नपत्र का वितरण किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि पारदर्शी परीक्षा के लिए सभी तैयारी की जा रही है। 94 में 92 केंद्रो पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक भी लगाए जा रहे हैं।