फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Board Exam: GIC becomes control room of practical exam

बोर्ड परीक्षा: जीआईसी बना प्रायोगिक परीक्षा का कंट्रोल रूम

Mon, 29 Jan 2024 02:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Board Exam: GIC becomes control room of practical exam
ज्ञानपुर। जिले में दो से नौ फरवरी तक होने वाली प्रायोगिक परीक्षा के लिए विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज को कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहीं से सभी केंद्रों पर निगरानी रखी जाएगी। सीसी कैमरों एवं डीबीआर सही न कराने वाले स्कूलों से हर हाल में 31 जनवरी तक व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा गया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होगी। इसके लिए 96 केंद्रों का निर्धारण किया गया है। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के करीब 56 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा से पहले इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा दूसरे चरण में दो से नौ फरवरी तक होनी है। सकुशल परीक्षा कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग जुट गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस विकायल भारती ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा पर निगरानी रखने के लिए विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज को कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां पर तीन से चार स्क्रीन लगाए गए हैं। जिनसे एक-एक केंद्र पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए कंट्रोल रूम प्रभारी भी नामित किया जा चुका है। वहीं दूसरी ओर यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रयुक्त होने वाली उत्तर पुस्तिकाएं जीआईसी पहुंचने लगी है। अब तक दो लाख उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल जीआईसी स्थित कोठार में रखवाया गया है। इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा में बार कोड युक्त कॉपियां प्रयुक्त होंगी। एक सप्ताह में दो बार में दो लाख उत्तरपुस्तिकाएं आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य विजय सिंह यादव ने बताया कि अब तक हाई स्कूल की एक लाख और इंटर की एक लाख कापियां आई है। उन्होंने बताया कि अभी सिर्फ अ कॉपियां ही प्राप्त हो रही हैं। ब कॉपी प्राप्त होने के बाद परीक्षा केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन कराया जाएगा। ताकि परीक्षा केंद्रों को उत्तर पुस्तिका ले जाने के लिए दो बार न आना पड़े। परीक्षा केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर किया जाएगा। जिस केंद्र पर जितनी संख्या में परीक्षार्थी आवंटित होंगे, उसी के अनुसार उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed