फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Board exam: Four flying squad teams will keep an eye on 90 centers

बोर्ड परीक्षा : चार उड़नदस्ता टीमें रखेंगी 90 केंद्रों पर नजर

Wed, 16 Mar 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Board exam: Four flying squad teams will keep an eye on 90 centers
यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गया है। तीनों तहसील क्षेत्रों को 10 सेक्टरों में बांटकर प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। केंद्रों पर जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। दोनों पालियों की परीक्षा पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट नजर रखेंगे। इसके अलावा सभी केंद्रों पर निगरानी के लिए चार उड़न दस्ता टीमें भी गठित की गई हैं। जनपद स्तर पर बनी इस टीम का नेतृत्व बीएसए, डीआईओएस, मॉडल स्कूल सागररायपुर के प्रधानाचार्य और डॉयट प्राचार्य करेंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से शुरू होने वाली है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी वैसे तो तीन-चार माह पूर्व से ही चल रही है, लेकिन विधानसभा चुनाव के चलते सक्रियता कम हो गई थी। चुनाव खत्म होने और परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद प्रशासन और माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारी को अंतिम रूप में देने में जुट गया है। परीक्षा के लिए जिले में 90 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 49 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। जिले को तीन जोन व 10 सेक्टरों में बांटने के साथ ही प्रत्येक केंद्र पर एक-एक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक बनाए गए हैं। इसके अलावा एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिससे सभी केंद्र जोड़े जा चुके हैं, हालांकि तकनीकी खराबी से कुछ केंद्रों की गतिविधियों की तस्वीरें साफ नहीं आ रही है। उसे सुधारने का काम तेज कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक एनएल गुप्ता ने कहा कि परीक्षा की तैयारी करीब-करीब पूरी हो चुकी है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा गया है। शिक्षा विभाग के अनुसार जिले के सभी 90 परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे को जनपद स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से एक-एक केंद्र को कंप्यूटर के जरिए जोड़ा गया है। वहां से निगरानी की जाएगी। केंद्रों का ट्रायल आदि कराया जा चुका है। जो कमियां हैं, उसे दूर किया जा रहा है। उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से विद्यालयों को बुधवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का प्रवेश पत्र वितरित किए जाने का काम शुरू हो गया। इससे कार्यालय परिसर में पूरे दिन सरगर्मी बनी रही। जिला विद्यालय निरीक्षक एनएल गुप्ता ने कहा कि पहले दिन 90 से अधिक स्कूलों ने प्रवेश पत्र लिया। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया कि होली के अगले दिन प्रवेश पत्र ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed