फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Board exam: Committee will see the reality of schools

बोर्ड परीक्षा: स्कूलों की हकीकत देखेगी कमेटी

Fri, 04 Nov 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Board exam: Committee will see the reality of schools
ज्ञानपुर। आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है। केंद्र निर्धारण से पूर्व 183 माध्यमिक और इंटर कॉलेजों का डीएम की ओर से गठित कमेटी भौतिक सत्यापन करेगी। इसके लिए एसडीएम के नेतृत्व में चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। टीम कॉलेजों की ओर से उपलब्ध कराई गई सूचनाओं का सत्यापन कर अपनी रिपोर्ट देगी। इसे 10 नवंबर तक रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। गलत सूचना देने वाले स्कूल केंद्र बनने से वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हर साल फरवरी-मार्च में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा कराई जाती है। कोरोना संक्रमण के कारण वर्ष 2021 में बोर्ड परीक्षा नहीं हो सकी थी, लेकिन 2022 में परीक्षा कराई गई। अब 2023 की बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। छात्र-छात्राओं की तस्वीर साफ हो गई है। जियो टैगिंग के साथ ही कॉलेजों की ओर से बोर्ड की वेबसाइट पर स्कूलों की आधारभूत सूचनाओं को अपलोड किया गया है। जिसमें कक्षा कक्ष सहित आठ से 10 बिंदुओं पर सूचनाएं दी गई हैं। डीएम के निर्देश पर 183 माध्यमिक और इंटर कॉलेजों में संसाधनों का सत्यापन करने के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की गई है। इसमें ज्ञानपुर तहसील में एसडीएम अश्वनी पांडेय, तहसीलदार ज्ञानपुर विजय यादव, सहायक अभियंता अरविंद श्रीवास्तव और राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज सागररायपुर के प्रधानाचार्य इंद्रमणि मिश्रा, भदोही तहसील में एसडीएम चंद्रशेखर, तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति, सहायक अभियंता अक्षयबर पाल, जीआईसी प्रधानाचार्य विजय सिंह यादव, औराई तहसील में एसडीएम लालबाबू दूबे, तहसीलदार सुनील कुमार सरोज, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग ओम प्रकाश सिंह और प्रधानाचार्य राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज गिर्दबड़गांव नंदलाल शामिल हैं।
विज्ञापन

टीम स्कूलों में अग्निशमन यंत्र, विद्यालय की धारण क्षमता, चहारदीवारी, बिजली कनेक्शन, वायस रिकार्डर, पेयजल, शौचालय, सीसीटीवी, वेब कैमरा, राउटर की हकीकत देखेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक एनएल गुप्ता ने बताया कि गठित टीम 10 नवंबर तक रिपोर्ट देगी। उसके बाद उसे बोर्ड को भेजा जाएगा।बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा में 58 हजार 593 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed