{"_id":"58caeaa44f1c1ba30c32a779","slug":"board-exam-4200-candidates-absent-on-the-first-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: पहले दिन 4200 परीक्षार्थी अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा: पहले दिन 4200 परीक्षार्थी अनुपस्थित
Updated Fri, 17 Mar 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई 12वीं का पेपर देकर निकलते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड परीक्षा बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा में 105 केंद्रों पर शुरू हो गई। परीक्षा का पहला दिन होने से कई केंद्रों पर सुबह गहमागहमी का माहौल रहा। पहली पाली में हाईस्कूल और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। सचल दस्तों, मजिस्ट्रेट दिन भर केंद्रों का चक्रमण करते रहे। दोनों पालियों में करीब 4200 छात्र-छात्राएं परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
परीक्षा का पहला दिन होने से बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं की भीड़ जुटने लगी। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज समेत अन्य केंद्रों पर छात्र-छात्राओं संग अभिभावकों की भीड़ से गहमागहमी का माहौल रहा। पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 31 हजार 289 छात्र-छात्राओं में 28 हजार 385 उपस्थित हुए, जबकि 2904 अनुपस्थि रहे। सामान्य हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र में पंजीकृत दो छात्रों में दोनों उपस्थित हुए। इंटरमीडिएट सैन्य विज्ञान में पंजीकृत एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी और सामान्य हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। दोनों विषयों में पंजीकृत 26 हजार 565 छात्र-छात्राओं में करीब 1300 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में डीआईओएस संतोष कुमार मिश्र, बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव समेत अन्य सचल दस्ते केंद्रों पर पहुंचे, लेकिन कहीं कोई नकलची नहीं मिला। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के जवान तैनात रहे। भदोही संवाददाता के अनुसार, नकल विहीन परीक्षा के लिए उपजिलाधिकारी रामजी लाल और सीओ परमहंस मिश्र ने श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज, एमएसमद इंटर कॅॅलेज, ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया।