फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Board Exam: 32 schools fail on Centre's standards

बोर्ड परीक्षा: केंद्र के मानक पर 32 विद्यालय फेल

Mon, 21 Oct 2024 03:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Board Exam: 32 schools fail on Centre's standards
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की आगामी परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाने के मानकों पर जिले के 32 विद्यालय फेल हो गए हैं। किसी में चहारदीवारी नहीं है तो किसी में पर्याप्त संख्या में कक्ष, शौचालय और फर्नीचर का अभाव है। डीएम की गठित टीम की जांच में खामियां सामने आईं हैं। 190 स्कूलों के सत्यापन रिपोर्ट में 60 की रिपोर्ट परिषद भेजी गई, जबकि सोमवार को 130 विद्यालयों की भेजी जाएगी। इसके बाद मानक पूर्ण करने वाले विद्यालयों में से परिषद के माध्यम से ऑनलाइन केंद्र निर्धारण होगा।
विज्ञापन

जिले में तीन राजकीय इंटर काॅलेज सहित 38 राजकीय विद्यालय, 25 वित्तपोषित समेत कुल 193 माध्यमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में करीब 55 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। परीक्षा की तिथि तय नहीं है, लेकिन फरवरी में संभावित बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू है। 190 स्कूलों की तरफ से केंद्र बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया। जिसके बाद डीएम द्वारा गठित टीमों ने तीनों तहसीलों ज्ञानपुर, भदोही और औराई के विद्यालयों का भौतिक सत्यापन किया।
विज्ञापन

18 अक्तूबर को गठित टीमों ने रिपोर्ट शिक्षा विभाग को सौंपी। जिसमें 20 राजकीय और 12 वित्तविहीन विद्यालय केंद्र के मानक पूर्ण नहीं करते मिले। इन स्कूलों में बेहतर शौचालय, विद्युतीकरण, बाउंड्रीवाल संग अन्य कमियां पाई गई। किसी में भवन और फर्नीचर की स्थिति आधी अधूरी मिली है। सीसीटीवी कैमरे और पेयजल के मानकों पर भी अनेक विद्यालय फेल साबित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
स्कूलों में ये सुविधाएं जरूरी

बोर्ड परीक्षा में केंद्र बनने के लिए कक्ष संख्या, परीक्षा कक्ष, बाउंड्री वॉल, पेपर स्ट्रांग रूम, गेट, दुरुस्त खिड़की, डबल लॉकर वाली आलमारी, एक्टिवेशन, डीवीआर, सीसीटीवी, रिकॉर्डर, राउटर, मॉनिटर, हाईस्पीड इंटरनेट की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed