{"_id":"65eb650e9157d9d0860035b4","slug":"blos-will-add-names-of-missing-voters-at-1253-booths-of-720-voter-centers-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-109731-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 720 मतदाता केंद्रों के 1,253 बूथों पर बीएलओ जोड़ेंगे छूटे हुए मतदाताओं के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 720 मतदाता केंद्रों के 1,253 बूथों पर बीएलओ जोड़ेंगे छूटे हुए मतदाताओं के नाम
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नौ और 10 मार्च को जिले के 720 मतदाता केंद्रों के सभी 1,253 बूथों पर बीएलओ मतदाता सूची में दर्ज नामों को पढ़कर सुनाएंगे और छूटे हुए नामों को जोड़ेंगे। किन्हीं कारणों से छूटे लोग वहीं पर अपना नाम सूची में जुड़वा सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह ने दो दिवसीय विशेष अभियान में लोगों से पहुंचकर मतदाता बनने की अपील की।
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आयोग की तरफ से एक जनवरी 2024 तक 18 साल की उम्र पूर्ण करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए अभियान चलाया था। इसमें सभी बूथों पर नाम जोड़ने, काटने और संशोधन के लिए फाॅर्म भरवाए गए थे। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या 12,01,668 पहुंच गई। चुनाव से पूर्व आयोग ने एक बार फिर मतदाताओं को नाम जोड़वाने का मौका दिया है। नौ और 10 मार्च को चलने वाले इस अभियान में तीनों विधानसभा क्षेत्रों में से 720 मतदाता केंद्रो के 1,253 बूथों पर बीएलओ और सुपरवाइजर पहुंचेगे।
सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक ग्रामीणों के सामने मतदाता सूची पढ़कर सुनाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि अपने बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता का नाम किन्ही कारणो से मतदाता सूची में दर्ज नही है तो मौके पर बीएलओ से फार्म-6 लेकर पंजीकरण करवा सकेंगे। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन स्कूलों को बूथ बनाया गया है उनको समय से खुलवाएं।