फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bloody conflict land dispute in bhadohi 15 people injured and 10 critical condition

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, BJP कार्यकर्ता सहित 15 लोग घायल; 10 गंभीर

Mon, 22 Jul 2024 05:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 22 Jul 2024 05:50 PM IST
सार

Bhadohi News: जखाव गांव में मारपीट की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मय फोर्स मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को समझाने के बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया, जिसमें 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों पक्ष जमीन के विवाद में मारपीट करने लगे थे।

विज्ञापन
Bloody conflict land dispute in bhadohi 15 people injured and 10 critical condition
अस्पताल में मरहम-पट्टी के बाद घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के जखाव गांव में सोमवार को जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इससे बस्ती में करीब एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। इसमें दोनो पक्षों के 15 लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। खबर मिलने पर सीओ और थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन


जखांव गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा था। सोमवार को दोपहर में कहासुनी के बाद दोनों पक्ष उग्र हो गए और लाठी डंडे से एक दूसरे पर हमला करने लगे। कई लोगों ने ईंट-पत्थर से हमला किया। 
विज्ञापन


इससे दोनों पक्ष से महेंद्र, दिल बहादुर, धनेश, गणेश, मेवाला, लवकुश, राजेश, धन बहादुर, गुलाब,  विद्या, चांदनी, वैशाली, शिवम, शिवाकांत, लक्ष्मीकांत, सत्यम घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर चोट लगने से 10 से अधिक लोगों को अन्यत्र रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




खबर मिलने पर क्षेत्राधिकार ज्ञानपुर प्रभात राय, कोतवाल संतोष सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस बल सीएचसी पहुंचकर पूछताछ की। एक पक्ष ने पुलिस पर लीपापोती का आरोप लगाया।

इस मामले में घायल राजकुमार ने खुद को भाजपा का बूथ अध्यक्ष बताया। उन्होंने कहा कि जमीन के विवाद में मैं थाने पर शिकायत दर्ज कराने गया था। वहां से आने के बाद विपक्ष के लोग मुझे और मेरे परिवार को पीटने लगे। इसकी शिकायत मैंने थाना और समाधान दिवस पर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed