फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   blo

बीएलओ मोबाइल पर रखेंगे मतदाताओं का ब्यौरा

Sat, 14 Sep 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
blo
ज्ञानपुर। अब मतदाताओं की पूरी जानकारी बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) अपने एंड्रायड मोबाइल पर रखेंगे। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने मोबाइल एप ‘हाइब्रिड बीएलओ’ लांच किया है।
विज्ञापन

शनिवार को ज्ञानपुर तहसील में बीएलओ की बैठक में तहसीलदार देवेंद्र यादव ने नए एप के बारे में बीएलओ को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि एप से बीएलओ को कागज ढोने से छुटकारा मिलेगा। एक क्लिक से वह अपने क्षेत्र के सभी मतदाताओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। बताया कि बीते तीन अगस्त को निर्वाचन आयोग ने मोबाइल एप लांच किया है। इसके अंतर्गत ही अब बीएलओ कार्य करे गे। उन्होंने बताया ूि इसमें प्रारूप एक से आठ तक भरे जाने हैं। इसमें परिवार का पूरा विवरण, मतदाताओं की पूरी जानकारी, पोलिंग बूथ का विवरण भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि हाइब्रिड बीएलओ एप में अक्षांश, देशांतर भी शामिल हैै। यह जीपीएस से आनलाइन अपलोड होंगे, जिससे बीएलओ का लोकेशन भी इससे पता चलेगा। सिर्फ कागजी कोरम करने वाले बीएलओ इससे फंस जाएंगे। उन्होंने बीएलओ को एप को डाउनलोड करने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed