फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Blind youths were beaten up on charges of child-lifter

बच्चा चोर के आराेप में मंदबुद्धि युवकों को पीटा

Tue, 13 Sep 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Blind youths were beaten up on charges of child-lifter
औराई। बच्चा चोरी के अफवाह में मंदबुद्धि व्यक्तियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। रविवार की रात औरंगाबाद और बाबूसराय में ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के आरोप में दो मंदबुद्धि व्यक्तियों की जमकर पिटाई कर दी। उनके साथ अभद्रता भी की गई। जिसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

औराई कोतवाली क्षेत्र के औरंगाबाद में रविवार की रात में बच्चा चोरी के अफवाह को लेकर ग्रामीणों ने एक मंदबुद्धि युवक की पिटाई कर दी। उसके कपड़े आदि भी उतरवा दिए। इसी तरह बाबूसराय बाजार में भी एक व्यक्ति को पिटाई की गई। सोमवार को दोनों घटनाओं का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने जांच शुरू की। वीडियो फुटेज के आधार पर नेबू लाल सरोज निवासी औरंगाबाद, आजाद, वकील, मास्टर, लल्लू निवासी बाबूसराय को गिरफ्तार किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने ग्रामीणों से अपील की कि बच्चा चोरी के अफवाह में किसी के साथ अभद्रता और मारपीट न करें। अगर किसी पर संदेह हो तो पुलिस को सूचना दें। किसी भी परिस्थिति में कानून व्यवस्था को अपने हाथों में न लें, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed