फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Blanket distribution was rigged

डीएम साहब...कंबल वितरण में रही धांधली

Sat, 04 Jan 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Blanket distribution was rigged
औराई। हाड़ कंपा देने वाली ठंड में जहां सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जल पा रहे हैं, वहीं क्षेत्र के अधिसंख्य गांवों में गरीब, असहाय परिवार तहसील प्रशासन की अदूरदर्शी नीति के चलते कंबल से वंचित हैं। कंबल वितरण की जिम्मेदारी निभा रहे लेखपालों पर बिरादरीवाद का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जांच कराने की मांग की। उनका कहना है कि कंबल वितरण में धांधली की जा रही है।
विज्ञापन

औराई तहसील में लोगों को ठंड से बचाने के लिए ढाई हजार कंबल वितरित कराने का लक्ष्य मिला है, लेकिन तहसील प्रशासन ने इसकी जिम्मेदारी लेखपालों को दी है, जो मनमानी कर सिर्फ अपने चहेतों तक सीमित होकर रह गए हैं। तहसील क्षेत्र से दर्जनों गांवों के प्रधान भी इस बात को लेकर हतप्रभ हैं कि आखिरकार जब ढाई हजार कंबल आए तो गए कहां। यही स्थिति अलाव जलवाने के साथ हुई। शनिवार को माधोसिंह रेलवे स्टेशन, औराई चौराहा, बाबूसराय बाजार, महारागंज बाजार, घोसिया तिराहा आदि प्रमुख स्थल अलावविहीन बने हुए दिखे। एसडीएम चंद्रशेखर राम का कहना रहा कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर लापरवाही बरत रहे लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed