{"_id":"56f057414f1c1b581cf14d46","slug":"bjym-blew-the-effigy-of-terrorism","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो ने फूंका आतंकवाद का पुतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो ने फूंका आतंकवाद का पुतला
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Tue, 22 Mar 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
आतंकवाद का पुतला दहन करते भाजपा कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने सोमवार दुर्गागंज तिराहे पर आतंकवाद के पुतले का दहन किया। राजनीतिक दलों की ओर से राष्ट्रविरोधी बयानों को लेकर नाराजगी जताई गई। प्रदर्शनकारियों ने सांसद असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विनय पांडेय गोरेलाल के नेतृत्व में 12 से अधिक कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला लेकर नगर का भ्रमण किया। दुर्गागंज तिराहे पर नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले किया।
वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रविरोधी ताकतें धीरे-धीरे सिर उठा रही हैं। राजनीतिक संरक्षण से देश का माहौल खराब किया जा रहा है, जिसे भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय ने कहा कि राष्ट्रविरोधी नीतियों को नष्ट करने के लिए देश के युवा एकजुट हैं।
विज्ञापन
कहा कि आवैसी ने जिस तरह भारत माता की जय नहीं बोले, वह राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आता है। सरकार से मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। पुतला दहन में रामेश्वर उपाध्याय, सपना दूबे, राजन दूबे, पवन पांडेय, विकास मिश्रा, मनीष पांडेय, चिंटू उपाध्याय, अवकाश चंद्र शुक्ला, प्रदीप बरनवाल, विनोद पाल,
ज्ञानेंद्र उपाध्याय, अनिल यादव, विक्रम सिंह, इंद्रजीत सिंह, पंकज जायसवाल आदि शामिल रहे।