फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BJP promoting private sector by black marketing of urea: Congress

यूरिया की कालाबाजारी कराकर निजी क्षेत्र को बढ़ावा दे रही भाजपा: कांग्रेस

Wed, 26 Aug 2020 04:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
BJP promoting private sector by black marketing of urea: Congress
ज्ञानपुर। जिले में हो रही यूरिया की कालाबाजारी के खिलाफ लामबंद होकर सदर तहसील पहुंचे कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम ज्ञानप्रकाश को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कालाबाजारी रोकने की मांग की। जिलाध्यक्ष देवनारायण यादव ने कहा कि जब-जब किसानों को खाद, पानी, बिजली की आवश्यकता होती है, तब-तब सरकार का असली चेहरा सामने आ जाता है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार निजी क्षेत्र को बढ़ावा देकर किसानों की कमर तोड़ना चाहती है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि वैसे भी किसान वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण, आपदा, प्राकृतिक मार का सामना कर कर्ज आदि से खेतीबारी किए हैं। यदि सहकारी समितियों से खाद गायब है तो बाजार में उपलब्ध होनी चाहिए न कि बाजारों से भी खाद को गायब करा दी गई है। इससे किसानों को न तो समितियों से लाभ मिल पा रहा है और न ही खुले बाजार से। विभागीय मिलीभगत से बढ़े कालाबाजारी का सीधा लाभ ऐसे बिचौलियों को मिल रहा है जो बिना लाइसेंस और परमिशन के गोदाम में डंप कर चुके हैं। कृषि और सहकारिता विभाग जांच के नाम पर मात्र कोरम पूरा कर रही है। यूपीए सरकार में किसानहित प्रथम वरीयता में था, लेकिन भाजपा ने किसान विरोधी चेहरा दिखाया है। प्रदर्शन करने वालों में सुरेशचंद यादव, राजेश्वर दूबे, सुमित सिंह, संतोष पाल, लालमणि चौरसिया, राजेश सरोज, रितेश विश्वकर्मा, त्रिलोकीनाथ, राकेश कुमार मौर्या, सुभाषचंद्र बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed