फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bjp prabudh sammelan in Bhadohi Rita Bahuguna Joshi attack on congress leader Priyanka Gandhi said Twitter leaders will not succeed in UP election 2022

भदोही में प्रबुद्ध सम्मेलनः रीता बाहुगुणा जोशी का प्रियंका गांधी पर कटाक्ष, बोलीं- ट्विटर वाले नेता यूपी में नहीं होंगे सफल

Tue, 14 Sep 2021 11:42 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 14 Sep 2021 11:42 PM IST
सार

भाजपा सांसद रीता बाहुगुणा जोशी मंगलवार को भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में भाग लेने भदोही पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन
bjp prabudh sammelan in Bhadohi Rita Bahuguna Joshi attack on congress leader Priyanka Gandhi said   Twitter leaders will not succeed in UP election 2022
प्रबुद्ध सम्मेलन में रीता बाहुगुणा जोशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व कैबिनेट मंत्री और संसदीय राजभाषा समिति की संयोजक रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि विकास के दम पर सूबे में 2022 में भाजपा की सरकार बनेगी। सपा, बसपा और कांग्रेस सिर्फ भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए मेहनत कर रहीं, जबकि भाजपा विकास पर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव  प्रियंका गांधी के यूपी दौरे पर कटाक्ष किया। कहा कि यूपी में ट्विटर वाले नेता सफल नहीं होंगे। हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने की वकालत कीं। 

विज्ञापन


वह मंगलवार को भदोही के जोरईं स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहीं थी। उन्होंने कहा कि हिंदी को संविधान में राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाना होगा। हिंदी सर्वमान्य भाषा बनने की ताकत रखती है, लेकिन थोपी नहीं जा सकती।
विज्ञापन


कहा कि  देश में 40 फीसदी हिंदी बोलने और 80 फीसदी समझने वाले लोग हैं। राजभाषा के तौर पर अधिक से अधिक कार्य हिंदी में हो रहे हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है। संक्रमित होने के बाद भी सूबे के मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में जनता के हित के लिए काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

2022 का चुनाव होगा निर्णायक

उन्होंने 2022 के चुनाव को निर्णायक बताया। कहा कि दूसरे दल सिर्फ भाजपा को हराने की रणनीति बना रहे हैं। गोपीगंज नगर में भाजपा के जिलामंत्री   अखिलेंद्र सिंह बघेल के नेतृत्व में पूर्व मंत्री का स्वागत किया गया। उन्हें भगवान श्रीराम का स्मृति चिन्ह भी दिया गया। 

पूर्व मंत्री को भेंट की यथार्थ गीता 
जोरईं के भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में भाजपा नेता एवं जिला योजना समिति के सदस्य शरद चंद्र सोनकर मंडल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी को यथार्थ गीता भेंट की। पूर्व मंत्री ने भाजपा नेता के पहल का स्वागत किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed