फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BJP is a deceitful party, betrays even its own people: Shyam Lal

भाजपा धोखेबाज पार्टी, अपनों को भी देती है धोखा : श्याम लाल

Thu, 16 Oct 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
BJP is a deceitful party, betrays even its own people: Shyam Lal
जिला कार्यालय पर पदा​​धिकारियों से बात करते सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल। स्रोत सपा
ज्ञानपुर। भाजपा धोखेबाज पार्टी है। वह जनता को एक दशक से छल रही है। विपक्षी दलों और मतदाताओं के साथ दुश्मनों जैसा बर्ताव करती है। भाजपा किसी की सगी नहीं है। वह अपनों को भी धोखा देने से बाज नहीं आती। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने ये बातें बुधवार को ज्ञानपुर के भुड़की में आयोजित कार्यक्रम में कही। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कंसापुर स्थित पार्टी कार्यालय के जीर्णोद्धार कार्य को भी देखा। कहा कि सपा का नारा है कि भाजपा हटाओ, समाजवादी पार्टी की सरकार बनाओ, तभी अन्याय, अत्याचार और गैर बराबरी समाप्त होगी। कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार दोषपूर्ण जीएसटी के द्वारा दस साल से महंगाई बढ़ाकर जनता को लूट रही है। लोगों की जेब काटी जा रही है। गरीब, किसान मध्यम वर्ग सभी को तबाह कर दिया। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से भाजपा को लेकर जनता में रोष है। भारी टैक्स लगाकर सरकार जनता से वसूली करती रही। मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, ओमप्रकाश यादव, अंजनी सरोज, रामयज्ञ पाल, केशनारायण यादव, गामा प्रसाद यादव, विनोद यादव, राजन यादव, धर्मेंद्र मिश्र पप्पू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed