फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bird flu: four private polty farms investigated

बर्ड फ्लू:चार निजी पोल्टी फार्म की हुई जांच

Tue, 12 Jan 2021 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bird flu: four private polty farms investigated
ज्ञानपुर। कानपुर के चिड़िया घर के बंद होते ही बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए जिले में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। मंगलवार को पशुपालन विभाग की टीम ने सुरियावां के एकौनी, औराई के घाटमपुर समेत चार स्थानों पर संचालित किए जा रहे चार निजी पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण किया। टीम में शामिल पशु चिकित्सकों ने संचालकों से गाइड लाइन में लापरवाही न करने और बाहरी व्यक्तियों को किसी भी हालत में अंदर न घुसने की हिदायत दी। सीवीओ डॉ. जेडी सिंह ने कहा कि शासन से मिले निर्देश पर जिले में बाहरी क्षेत्रों से आने वाले अंडे और मुर्गे पर रोक लगाकर पूर्व के स्टॉक खत्म कराया जा रहा है। बीमारी का प्रभाव तभी सामने आ सकता है जब बाहरी क्षेत्रों से थोकदार उत्पाद स्टाक करेंगे जिस पर कड़ी नजर रखी जा रही है। एक सप्ताह पूर्व से गठित छह टीमों में शामिल 35 विशेषज्ञ निजी और सरकारी अनुदान पर चलने वाले पोल्ट्री फार्म, छोटी-बड़ी बाजारों में होने वाली बिक्री के समय साफ-सफाई पर ध्यान दे रहे हैं। संचालक फार्म और आस-पास बचाव के लिए चूने आदि का छिड़काव कर बच सकते हैं। अपने उत्पाद को बचाने के लिए रखरखाव से लेकर खानपान तक सावधानियां बरतने पर ही अफवाहों पर विराम लगेगा। टीम में शामिल डॉ. राम सिंह, डॉ. मुकेश सिंह ने रिपोर्ट तैयार कर विभाग को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed