फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bird flu: 250 samples found negative in investigation

बर्ड फ्लू: 250 सैंपल जांच में निगेटिव मिले

Sun, 17 Jan 2021 06:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
Bird flu: 250 samples found negative in investigation
ज्ञानपुर। सूबे में बर्ड फ्लू के दशहत के बीच जिले के लोगों को बड़ी राहत मिली। पशुपालन विभाग की ओर से जिले के विभिन्न पोल्ट्री फार्मों से प्रयागराज और बरेली लैब भेजे गए लगभग 250 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे न केवल विभाग ने राहत की सांस लिया है बल्कि फैल रहे अफवाहों पर विराम लगा है।
विज्ञापन

सीवीओ डॉ.जेडी सिंह ने बताया कि दो सप्ताह पूर्व से संक्रमण बर्ड फ्लू पर प्रभावी रोकथाम लगाने के लिए शासन के दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। एक सप्ताह में 25 फार्मों में पलने वाले कुक्कुटों का सीरम एकत्रित कर बरेली लैब भेजा गया था। रिपोर्ट में किसी तरह का संक्रमण नहीं मिला है। औराई के बनवारीपुर गांव में अचानक मरे दो कबूतरों का तीन सदस्यीय पैनल ने पोस्टमार्टम किया, जिसमें मौत का कारण ठंड सामने आया। चकबेसहू गांव में छह दिनों से हारिल पक्षी के मामले में बताया कि टीम ने पूरे गांव का भ्रमण कर जांच करते हुए पक्षियों के मरने और गायब होने का क्रमवार कारण खोजा लेकिन संक्रमण से मरने की पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन

रविवार को दरुनहां, असोगापुर, खेतलपुर, रैपुरी, दानूपुर, अभोली, नईबाजार, औराई में निजी और सरकारी अनुदान पर चलने वाले फार्म का निरीक्षण कर संचालकों को बचाव की जानकारी दी गई। फार्म के अंदर जाने से पहले चूने पर पैर रखने, अंदर-बाहर घोल का छिड़काव कराने, कुक्कुट को चारा-पानी देते समय हाथ में ग्लब्स, मुंह पर मास्क, आंख पर चश्मा, सिर कपड़ा रखने की हिदायत दी जा रही है। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में अंडे के स्टाक को भी खंगाला जा रहा है। विशेष तौर यह निगरानी रखी जा रही है कि दिन के समय बाहरी क्षेत्रों से आने वाला उत्पाद कहीं रात में लाया जाता है तो सख्त कार्रवाई गोदाम संचालक, दुकानदारों को चिह्नित कर कराई जाएगी। वैसे भी जिले में हाई अलर्ट घोषित होने के बाद से चारों सीमाओं पर पुलिस भी सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed