फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bind Samaj Vikas Parishad shows unity in support of MLA

विधायक के समर्थन में बिन्द समाज विकास परिषद ने दिखाई एकता

Thu, 23 Jul 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Bind Samaj Vikas Parishad shows unity in support of MLA
ज्ञानपुर विधायक के समर्थन में डीएम को ज्ञापन देकर एकजुटता दिखाते बिन्द समाज विकास परिषद के कार्? - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। ज्ञानपुर के विधायक विजय मिश्र पर शुरू हुई गुंडा एक्ट की कार्रवाई के विरोध में बिंद समाज विकास परिषद बृहस्पतिवार को सामने आ गया। विधायक के समर्थन में एकता दिखाते हुए संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंच कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र डीएम को सौंपा। संगठन के अध्यक्ष अजय कुमार बिंद पंडित, राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार बिंद ने चेतावनी दी कि शीघ्र ही विधायक पर किए गए मुकदमे को वापस न लिया गया तो सड़क पर उतरना पड़ेगा। कार्यकर्ताओं ने दम भरा कि सामूहिक विवाह से लेकर पेयजल, सड़क, बारात घर, सोलर पंप, मृतक आश्रितों की मदद जैसे कार्य करने वाले विधायक के साथ प्रशासन ज्यादती कर रहा है। बिना किसी ठोस आधार और शिकायत के मुकदमा दर्ज करना साजिश है। इस मौके पर सुभाषचंद्र, कमलेश, बेचूलाल, मंसाराम बिंद, रमाकांत बिंद, रामलाल बिंद, शीतला प्रसाद, सुरेशचंद्र, धनराज निषाद, आनंद प्रसाद, संजय बिंद, घनश्याम बिंद, दिनेश कुमार बिंद, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed