फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bike riding regional manager dies after being hit by auto, one injured

ऑटो के धक्के से बाइक सवार क्षेत्रीय प्रबंधक की मौत, एक घायल

Thu, 07 Jul 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bike riding regional manager dies after being hit by auto, one injured
चौरी। भदोही-वाराणसी मार्ग पर चौरी बाजार में मुख्य तिराहे के पास बुधवार सुबह ऑटो के धक्के से बाइक सवार एक कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक की मौत हो गई, जबकि एक कर्मचारी घायल हो गया। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह वाराणसी में कंपनी की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। प्रयागराज जिले के नेहरू पार्क सुलेमसराय निवासी मनीष पॉल (45) भदोही स्थित एक वाहन कंपनी में क्षेत्रीय प्रबंधक थे। वह बुधवार को कुछ कर्मियों के साथ वाराणसी के हरहुआ में होने वाली बैठक में शामिल होने जा रहे थे। एक बाइक पर मनीष और सुरियावां निवासी उमाकांत मौर्या थे। दूसरी बाइक पर दो और लोग थे। वे दोनों आगे या पीछे हो गए थे। मनीष जिस बाइक पर बैठै थे उसे उमाकांत चला रहे थे। चौरी बाजार में मुख्य तिराहा के पास पहुंचे तभी संकरी सड़क के कारण सामने से आ रहे ऑटो से धक्का लग गया। दोनों गिर गए। आसपास के लोगों ने दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। उमाकांत को भी चोट आई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घटना के बाद भाग रहे ऑटो चालक ने कोल्हड़ के हनुमान मंदिर के पास एक अन्य बाइक में टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार भकोड़ा निवासी गोपाल यादव घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पुलिस ने पीछा करके भदोही के इंद्रामिल चौराहे के पास से ऑटो को बरामद कर लिया, लेकिन चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

अतिक्रमण न होता तो नहीं होता हादसा
चौरी में जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां काफी ज्यादा अतिक्रमण है। लोगों का कहना है कि सड़क के दोनों तरफ ठेला, खोमचा लगाने के कारण सड़क संकरी हो गई है। एक साथ दो वाहनों के पार होने में दिक्कत होती है। कई बार सामने से नहीं, पीछे से पास लेने के चक्कर में दुर्घटना हो जाती है। यहां का अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed