फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bike rider dies due to collision with truck carrying gas cylinder

Bhadohi News: गैस सिलिंडर लदे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 09 Nov 2025 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with truck carrying gas cylinder
सोहांव गांव के सामने गैस सिलिंडर लदे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार हरदयालपुर गांव निवासी कृष्णा राजभर (30) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें जिला अस्पताल बलिया लाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नरहीं थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह सिकंदरपुर थाना क्षेत्र हरदयालपुर गांव निवासी कृष्णा राजभर बाइक से भरौली की तरफ जा रहे थे। सोहांव गांव के सामने भरौली की तरफ से बलिया जा रहे गैस सिलिंडर लदे ट्रक ने ओवरटेक करते समय बाइक सवार कृष्णा राजभर को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से जख्मी कृष्णा राजभर को ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सीएचसी नरहीं पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। बलिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन

----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed