फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bike rider dies after being hit by truck

Bhadohi News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

Sat, 30 Dec 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by truck
सुरियावां। थानाक्षेत्र के तेजसिंहपुर गांव के समीप शुक्रवार शाम को ट्रक की चपेट में आने से गहोरवा निवासी एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद भाग रहे चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। मणिपुर गहोरवा निवासी मोती चौहान (30) पुत्र अमर सिंह चौहान शुक्रवार शाम को बाइक से किसी काम के लिए अभियां गया था। वहां से लौटते समय तेजसिंहपुर के समीप पहुंचा था कि पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर मिलते ही थाना प्रभारी शेषनाथ पाल दलबल संग मौके पर पहुंचे। घायल को एंबुलेंस से अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि चालक को पकड़ लिया गया है। मृतक के दो बच्चे हैं। घटना के बाद से माता केवला देवी और पत्नी ममता का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक काफी गरीब था। कालीन की बुनाई कर परिवार का जीवकोपार्जन करता था। प्रशासन से मुआवजे की मांग किया।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन

आमने-सामने कार की टक्कर
ऊंज। हाइवे पर सुरियावां-कलिजरा अंडरपास के पास शुक्रवार शाम को दो कार का आमने सामने टक्कर हो गया, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों कार चालकों को समझा-बुझाकर रवाना किया। दोनों कार ब्रिज अंडरपास से निकल रही थी। एक कार प्रयागराज तो दूसरी कलिजरा की ओर घूम रही। स्पीड तेज होने के कारण टक्कर हो गई। दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ, बल्कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed