{"_id":"66b91f097406718be10acf66","slug":"bike-rider-collided-with-stray-animal-lost-his-life-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-115408-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: छुट्टा पशु से टकराया बाइक सवार, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: छुट्टा पशु से टकराया बाइक सवार, गई जान
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ममहर बाजार के पास छुट्टा पशु से टकराकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त पुलिस ने भोला धीवर (40) निवासी कछवा जनपद मिर्जापुर के रूप में की है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी थाने पर पहुंच गए।
चौरी महराजगंज मार्ग पर रविवार की देर शाम ममहर की तरफ जा रहा एक बाइक सवार शीतला माता मंदिर के पास अचानक सड़क पर आये छुट्टा पशु से टकरा गया। घटना में बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया और स्थानीय ग्रामीण तत्काल उसे पास के ही एक निजी चिकित्सालय में लेकर भागे। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मृतक के पॉकेट से मिले मोबाइल के आधार पर परिजनों को सूचना दी और शव की शिनाख्त भोला धीवर के रूप में की। परिजनों के अनुसार मृतक वाराणसी में टोटो चलाता है और बगैर कुछ बताए घर से बाइक लेकर निकला था। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।