{"_id":"683d9a816605d8ffdb033038","slug":"bike-out-of-control-and-fell-into-pit-young-man-died-in-bhadohi-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, शख्स की मौत; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, शख्स की मौत; परिवार में मचा कोहराम
Mon, 02 Jun 2025 06:05 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 02 Jun 2025 06:05 PM IST
सार
Bhadohi News: भदोही जिले में सुरियावां थानाक्षेत्र के अभोली गांव में बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। जिससे शख्स की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व स्थानीय थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही जिले के सुरियावां थानाक्षेत्र के अभोली गांव में रविवार की रात करीब नौ बजे बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इससे बाइक सवार फूलचंद्र उर्फ पुल्ली (40) पुत्र प्यारेलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे भानीपुर सीएचसी लेकर गए। जहां आराम न मिलने पर भदोही के निजी अस्पताल ले गए। हालत चिंताजनक होने पर सोमवार को उसे स्वरूपरानी प्रयागराज लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि फूलचंद्र रात में हनुमान मंदिर के समीप स्थित पगडंडी मार्ग को पकड़कर गांव में आ रहा था। ग्रामीणों ने उक्त मार्ग से जाने के लिए मना किया, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी। कुछ दूर जाने पर बाइक अनियंत्रित होकर किनारे बने गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन
मृतक को तीन बेटे और दो बेटियां है। अभी किसी की शादी नहीं हुई है। घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पूर्व प्रधान राकेश कुमार गौतम ने बताया कि परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग किया।
विज्ञापन