{"_id":"6863d6d26b489c554f0dda87","slug":"bike-hits-woman-returning-from-market-with-goods-dies-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बाजार से सामान लेकर लौट रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, मौत, बाइक सवार की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बाजार से सामान लेकर लौट रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, मौत, बाइक सवार की तलाश जारी
Tue, 01 Jul 2025 06:09 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 01 Jul 2025 06:09 PM IST
सार
बाजार से सामान लेकर लौट रही महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि तीन साल पहले मृतका के एक बेटे की भी सड़क दुर्घटना में जान चली गई थी।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
गोपीगंज कोतवाली के मिर्जापुर मार्ग पर जगन्नाथपुर के पास बाइक की चपेट में आने से प्रभावती देवी (58) की मौत हो गई। वह घर से पैदल ही बाजार में सामान लेने निकली थी। वहां से वह सामान लेकर वापस लौट रही है। कोतवाली के अलमऊ गांव निवासी स्वर्गीय श्याम लाल सरोज की पत्नी प्रभावती सरोज सोमवार को देर शाम घर से पैदल जगरनाथपुर बाजार मे सामान लेने गई थी।
विज्ञापन
सामान लेकर जैसे ही घर जाने के लिए सड़क पर पहुंची। इस बीच मिर्जापुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद महिला सड़क पर गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया। लोगों की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज भेजा गया।
विज्ञापन
जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिसन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम प्रधान मुकुंद लाल सरोज ने बताया कि मृतक विधवा लोगों के घरों में मजदूरी कर जीवन यापन करती थी। दो लड़कियों की शादी हो गई थी। वहीं दो लड़कों में एक की मौत तीन साल पहले की सड़क दुर्घटना में हो गई। वहीं एक लड़का मजदूरी करता है।
विज्ञापन
परिजनों ने बाइक चालक के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।