{"_id":"68375e202debad7ad80b4aa7","slug":"bike-got-stuck-in-dj-vehicle-young-man-was-dragged-for-200-meters-lost-his-life-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-126695-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: डीजे वाहन में फंसी बाइक, 200 मीटर तक घिसटता गया युवक, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: डीजे वाहन में फंसी बाइक, 200 मीटर तक घिसटता गया युवक, गई जान
विज्ञापन
महराजगंज। औराई के इटवा में बरात से लौटते समय एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चाचा घायल हो गया।
यह हादसा रविवार की देर रात इटवा पेट्रोल पंप के पास सर्विस रोड पर हुआ। मृतक डीजे वाहन में फंसकर 200 मीटर तक घसीटता रहा। औराई के महदेपुर गांव निवासी प्रदीप मौर्या (32), चाचा जयहिंद मौर्या (38) के साथ बाइक से हरीरामपुर भदोही बरात में शामिल होने गया था।
लौटते समय जब वह इटवा पेट्रोल पंप के पास सर्विस रोड पर उतर रहे थे। इसी बीच उसी दिशा में तेज रफ्तार से आ रहे एक डीजे वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में चाचा जयहिंद मौर्या बाइक से उछलकर कुछ दूर जा गिरे।
वहीं, प्रदीप मौर्या की बाइक का हैंडल डीजे वाहन में फंस गया। इससे वह 200 मीटर तक घसीटता चला गया। हादसे में दोनों घायल हो गए। औराई पुलिस मौके पर पहुंची। घायल चाचा की मदद से घर वालों को सूचित किया।
विज्ञापन
परिजन तत्काल घायल प्रदीप को इलाज के लिए वाराणसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक मनोज पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। मृतक कर्नाटक में वेल्डिंग का काम करते थे। वह अविवाहित थे।
घायल चाचा मनोज मौर्य अहमदाबाद में ट्रक चालक है। प्रभारी निरीक्षक रामसरीख गौतम ने बताया कि रात की घटना होने के कारण डीजे वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।