{"_id":"5f550bbf8ebc3e54d33be528","slug":"bike-entered-in-standing-truck-youth-dies-bhadohi-news-vns545707814","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में घुसी बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक में घुसी बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के बाई पास मार्ग घरवनपुर में रविवार को दोपहर एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे पास के एक अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।वाराणसी के एक अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान कस्बे के मर्यादपट्टी के जयप्रकाश जायसवाल के 36 वर्षीय पुत्र प्रिंस जायसवाल के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक के सर पर हेलमेट भी नहीं था।
घटना के बारे में बताया गया कि प्रिंस दोपहर एक बजे बाइक से नईबाजार चौराहे की ओर से इंदिरा मिल चौराहे की ओर आ रहा था। हालांकि घटना के समय सड़क पूरी तरह से खाली थी लेकिन घरवनपुर में ट्रक गलत लेन (अपने दायीं लेन) में खड़ा था। रफ्तार अत्यधिक होने से असंतुलित बाइक सवार युवक ट्रक में सामने से जाकर भिड़ गया। देखते देखते ही वहां भारी भीड़ जमा हो गई। जिन्होंने घायल प्रिंस को पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
बताते हैं कि अस्पताल में उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सक ने रेफर कर दिया। जिस पर एंबुलेंस से लोग उसे वाराणसी ले गए। जहां उपचार शुरू होने के कुछ देर के बाद उसकी मौत हो गई। नईबाजार चौकी पुलिस प्रभारी अविनाश तिवारी ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। बेटे के मौत के बाद मृतक के घर कोहराम मचा हुआ था। प्रिंस चार भाइयों में सबसे बड़ा था।