{"_id":"67ab977467267c658f0bf6ec","slug":"bike-collides-with-trailer-parked-at-toll-plaza-three-serious-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-122271-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: टोल प्लाजा पर खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: टोल प्लाजा पर खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, तीन गंभीर
विज्ञापन
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के लालानगर टोल प्लाजा पर मंगलवार की सुबह बाइक सवार की ट्रेलर में टक्कर हो गई। जिसमें बाइक पर सवार एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सीएचसी गोपीगंज पहुंचाया गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया।
भगवानपुर चौथर निवासी शकुंतला (25) पत्नी चेतू अपने रिश्तेदार शुभम (17) पुत्र राम चरण निवासी भगवानपुर चौथर और साहिल (18) पुत्र नंदलाल निवासी गंल्हैया सुरियावां के साथ वाराणसी बाइक से जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही बाइक लालानगर टोल के समीप पहुंची। इस दौरान अनियंत्रित बाइक पूर्व से खड़े ट्रेलर में जाकर भिड़ गई। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
तीनों घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां तीनों की स्थिति नाजुक होने पर ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि तीनों एक ही बाइक से वाराणसी ट्रेन में बुक किए बाइक को पार्सल से छुड़ाने जा रहे थे।