{"_id":"60f97d748ebc3e3fa0186d2e","slug":"bike-caught-fire-on-highway-youth-scorched-bhadohi-news-vns6017991191","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमार्ग पर बाइक में लगी आग, युवक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजमार्ग पर बाइक में लगी आग, युवक झुलसा
विज्ञापन
राजमार्ग पर घोसिया तिराहा के पास बृहस्पतिवार को दोपहर में उस समय चीख-पुकार शुरू हो गई जब चलती बाइक में आग लग गई। इससे बाइक सवार अभिषेक शर्मा (25) निवासी सिगरा-वाराणसी झुलस गया। जानकारी पर फायर ब्रिगेड के साथ पुलिस टीम ने किसी तरह जलती बाइक को बुझाकर युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अभिषेक एक युवती के साथ अपाचे बाइक से वाराणसी की ओर जा रहा था। वह जैसे ही स्टेट बैंक घोसिया के पहुंचा तो पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे बाइक समेत दोनों गिर पड़े। बाइक धू-धू कर जलने लगी। बचने के चक्कर में अभिषेक बाइक की आग से झुलस गया और युवती को खरोंच तक नहीं आई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड के सुशील कुमार यादव, रविंद्रनाथ दूबे, राधेश्याम पटेल, सत्यदेव यादव थाना पुलिस ने पहुंच कर आग बुझाई। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि आग बुझने के बाद अभिषेक का प्राथमिक इलाज निजी अस्पताल में कराकर युवती के साथ दूसरे वाहन से वाराणसी भेजा गया।
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर होने वाली यातायात नियमों की अनदेखी के मामले में परिवहन और यातायात पुलिस मौन है। मंगलवार की रात माधोसिंह अंडरपास ब्रिज पर बाइक चालक सूर्यप्रसाद मिश्रा (21) निवासी बलुआ-रजपुरा वाराणसी की मौत और बृहस्पतिवार को घोसिया के पास जली बाइक ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जहांगीरा बाद के मानिकचंद, लालानगर के रामकुमार, खमरिया नगर के हसनैन अंसारी आदि ने कहा कि पूर्व के दिनों में हो चुकी घटनाओं का कारण बड़े वाहनों की रफ्तार बनी है लेकिन परिवहन विभाग यातायात सप्ताह के नाम पर मात्र खानापूर्ति कर रहा है। रात के समय निर्धारित गति 40 किमी की सीमा तोड़कर 80 और 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार उस समय ओवरब्रिज और अंडरपास से ब्रिज से गुजरने वाले बाइक, लग्जरी कार, छोटे माल वाहनों पर सवार लोगों पर पड़ जाती है बड़े वाहन टक्कर मारने के बाद भाग जाते हैं। एआरटीओ अरुण कुमार ने बताया कि शिकायत पर टीम सक्रिय है।