फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bigboos

बिगबास के खिलाफ भगवा रक्षा वाहिनी का प्रदर्शन

Mon, 14 Oct 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
bigboos
ज्ञानपुर। कलर्स चैनल पर आने वाले सीरियल बिगबास के खिलाफ आंदोलन तेज होने लगा है। रविवार को भगवा रक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। अश्लीलता परोस रहे कार्यक्रम के प्रसारण को सरकार से रोकने की मांग की गई। कहा कि अविलंब निर्णय न लिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

भगवा रक्षा वाहिनी के ज्ञानपुर नगर अध्यक्ष विशाल तिवारी के नेतृत्व में कलर्स चैनल पर प्रसारित हो रहे बिग-बॉस में कथित रूप से अश्लीलता दिखाने का विरोध किया गया। ज्ञानपुर के जीआईसी मैदान में नारेबाजी की गई। संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बिग बॉस खुलेआम अश्लीलता फैला रहा है। इसके होस्ट सलमान खान लव जिहाद को बढ़ावा दे रहे हैं। कहा कि इस बार बिग बॉस के घर में अशीम रियाज जो कश्मीरी मुसलमान है और दूसरी माहिरा शर्मा जो कश्मीरी पंडित है। दोनों को शामिल करना एक सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। यह भारतीय संस्कृति को दूषित करने वाला कार्यक्रम है। इसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्रीय सूचना मंत्री से मांग की गई कि उक्त चैनल पर होने वाले प्रसारण पर रोक लगाई जाए। इस मौके पर दिलीप पांडेय, रोहित तिवारी, नीलेश मौर्य, आयुष कुमार, कुंदन सिंह, दीपक श्रीवास्तव, सचिन तिवारी, अनुपम, आशुतोष, विपिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed