फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BIG Road Accident in bhadohi Scorpio and truck collide Many Died

Road Accident: भदोही में बरातियों से भरी स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर, दो महिलाओं सहित तीन की मौत, 16 घायल

Wed, 18 May 2022 08:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 18 May 2022 08:00 AM IST
सार

भदोही जिले के चौरी थाना इलाके के कोल्हड़ हनुमान मंदिर के पास वाराणसी-भदोही मार्ग पर मंगलवार की रात करीब दो बजे बरातियों से भरी एक ही स्कॉर्पियो और सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में स्कार्पियो सवार दो महिलाओं सहित तीन की मौत हो गई, जबकि स्कॉर्पियो में सवार 16 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
BIG Road Accident in bhadohi Scorpio and truck collide Many Died
हादसे में क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 16 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भदोही जिले के चौरी थाना इलाके के कोल्हड़ हनुमान मंदिर के पास वाराणसी-भदोही मार्ग पर मंगलवार की रात करीब दो बजे बरातियों से भरी एक ही स्कॉर्पियो और सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में स्कार्पियो सवार दो महिलाओं सहित तीन की मौत हो गई, जबकि स्कॉर्पियो में सवार 16 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


सभी को भदोही के महाराजा बलवंत सिंह चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने पांच घायलों को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। चौरी क्षेत्र के अमवा खुर्द गांव से ज्ञानपुर के भीदीउरा गांव में बरात गई थी। महिलाएं और बच्चे एक स्कार्पियो में सवार होकर गईं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बरात में शामिल होने के बाद सभी स्कारपियो से ही वापस लौट रहे थे। जैसे ही कोल्हड़ हनुमान मंदिर के पास चौरी बाजार में पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे एक ट्रक से स्कार्पियो की टक्कर हो गई। हादसे में सुमन देवी (35), सोनम देवी (32) दोनों निवासी अमवा और चालक रंजीत (32) निवासी पकरी की मौत हो गई।

वहीं गंभीर रूप से घायल ममता, किरन, नगीना, सोनी और अंशु को डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार स्कार्पियो में बच्चों की संख्या ज्यादा थी। कुल 18 लोग सवार थे। चौरी थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि घटना में तीन की मौत हुई है, जबकि 5 को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। अन्य को हल्की चोट लगने के कारण स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed