फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bidda's bulldozer ran over three illegal plots

Bhadohi News: तीन अवैध प्लॉटिंग पर चला बीडा का बुलडोजर

Fri, 23 Jan 2026 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Bidda's bulldozer ran over three illegal plots
भदोही के हरियावं में अवैध निर्माण को ध्वस्त करता जेसीबी। स्रोत: प्रशासन - फोटो : 1
भदोही। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) ने बृहस्पतिवार को तीन अवैध प्लॉटिंग ले-आउट पर बुलडोजर चलाया। पुलिस और अधिकारियों की उपस्थिति में तीन अलग-अलग अवैध प्लाटिंग ले-आउट जमींदोज किए गए। ये तीनों ले-आउट 7800 वर्ग मीटर परिक्षेत्र में विकसित किए गए थे।
विज्ञापन

उप कार्यपालक अधिकारी अनीता देवी ने बताया कि बीडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र मौजा हरियांव में गाटा संख्या 62 में करीब 7800 वर्ग मीटर में देवी प्रसाद निवासी हरियांव, शालू देवी निवासी चकइनायत, कार्तिक जायसवाल निवासी चकइनायत ने अनाधिकृत रूप से भू-विन्यास (ले-आउट) विकसित किए बिना ही निर्माण करा लिया। बीडा की ओर से पहले नोटिस दी गई, लेकिन उसका जवाब नहीं दिया गया। बृहस्पतिवार को नामित मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी (न्यायिक) बरखा सिंह के नेतृत्व में उक्त अवैध निर्माण के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि बीडा से बिना मानचित्र स्वीकृत कराए कोई भी निर्माण न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed