फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BIDA gets permanent CEO to implement master plan

Bhadohi News: मास्टर प्लान लागू करने के लिए बीडा को मिले स्थायी सीईओ

Fri, 13 Sep 2024 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
BIDA gets permanent CEO to implement master plan
भदोही। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) महायोजना 2041 का मास्टर प्लान लागू करेगा। इसके लिए सुझाव आपत्तियां देने की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। लेकिन बीडा में एक स्थायी मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नहीं है। इसका प्रभार जिलाधिकारी विशाल सिंह के पास है।
विज्ञापन

इसको लेकर अपना दल के मड़ियाहूं विधायक डाॅ. आरके पटेल और भाजपा काशी क्षेत्र के मंत्री आशीष सिंह ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिल कर बीडा में स्थायी सीईओ की नियुक्ति की मांग की है। नेताओं ने सीएम को बताया कि मौजूदा समय में बीडा मे मास्टर प्लान लागू करने की बात चल रही है। जिसे राज्य सरकार अधिसूचित कर चुकी है। मुख्यमंत्री को बताया कि पूर्व में बीडा में आईएएस पूर्ण कालिक सीईओ रहे हैं लेकिन वर्तमान में पद खाली है। प्रभार डीएम के पास है। मास्टर प्लान को किसी पूर्णकालिक सीईओ की देखरेख मे ही लागू होना चाहिए। इसलिए पहले एक सीईओ की नियुक्त करने का आग्रह सीएम से किया गया। लोगों ने सीएम को यह भी बताया कि कुल सात हजार से ज्यादा आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। उधर मड़ियाहूं विधायक ने अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं का ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed