फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhori-Mahjuda's famous Kajrahava fair postponed

भोरी- महजूदा का प्रसिद्ध कजरहवा मेला स्थगित

Sun, 26 Jul 2020 05:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
Bhori-Mahjuda's famous Kajrahava fair postponed
पाली। भोरी-महजूदा के चर्चित कजरहवा मेले पर इस बार कोरोना संक्रमण का ग्रहण लग गया है। इसके चलते मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा। इससे लोक संस्कृति के बेहद महत्वपूर्ण इस आयोजन का लुत्फ उठाने से इस बार लोग वंचित रह जाएंगे। इस मेले में गाली देने की प्रथा है, जिसमें महिलाएं दो पक्षों में बंटकर पारंपरिक रूप से एक-दूसरे को गालियों से नवाजती हैं।
विज्ञापन

सुरियावां थानाक्षेत्र के भोरी-महजूदा में आगामी छह अगस्त को लगने वाला पूर्वांचल का प्रसिद्ध कजरी मेला कोविड-19 के कारण स्थगित कर दिया गया है। रविवार को पाली चौकी प्रभारी गुरु ज्ञानचंद पटेल के साथ मेला आयोजन समिति ने शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए इस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया। वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए जिले में धारा 144 लागू है। ऐतिहासिक मेले के बारे में बुजुर्ग बताते हैं कि 13वीं सदी से लगातार जारी रहकर कजरी के दिन अपनी अनोखी परंपराओं की वजह से लोक संस्कृति के अनोखे रंग बिखेरता है। इस बार मेला स्थल पर एक दिन पूर्व से ही पुलिस फोर्स तैनात की जाएगी, जो प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी नजर भी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed