फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhootaan jaega maarshal aart khilaadee aadarsh Whatever martial arts player will Bhutan

भूटान जाएगा मार्शल आर्ट खिलाड़ी आदर्श

Fri, 15 Apr 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Fri, 15 Apr 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
 bhootaan jaega maarshal aart khilaadee aadarsh Whatever martial arts player will Bhutan
कराते खिलाड़ी आदर्श
देश के लिए खेलने के सपने की खातिर 175 रुपये दिहाड़ी की मजदूरी की जलालत अब मरहम लगने लगी है। पिता की इच्छा के विपरीत तमाम मुश्किलों को झेलकर मार्शल आर्ट में मुकाम तलाश रहे जिले के इस लाल को एक सैल्यूट तो बनता है। बात हो रही डीघ ब्लॉक क्षेत्र के गोलखरा गांव निवासी आदर्श तिवारी की, जिन्होंने केवल अपने हौसले की बुनियाद पर कामयाबी की बुलंद इमारत का खाका कर जिलेवासियों का सीना फख्र से चौड़ा कर दिया है। लगातार बेहतर प्रदर्शन की बदौलत आदर्श का चयन थाई बॉक्सिंग की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह 21 और 22 अप्रैल को भूटान की राजधानी थिंपू में होने वाली इंटरनेशनल चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेगा। प्रतियोगिता के लिए समूचे पूर्वांचल से एकमात्र आदर्श का चयन हुआ है। 
विज्ञापन

जिले के डीघ ब्लॉक के गोलखरा गांव निवासी आदर्श तिवारी मार्शल आर्ट की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 2010 से खेलना शुरू कर ताईक्वांडो, थाई बॉक्सिंग और कराते की नेशनल स्तर की प्रतियोगिताओं में तीन गोल्ड मेडल जीत चुके आदर्श को खंडवा (मध्य प्रदेश) में गत अक्टूबर-2015 में थाई बॉक्सिंग में गोल्ड जीतने के बाद थिंपू का टिकट मिला है। बकौल आदर्श थिंपू के फूंटशोलिंग में प्रतियोगिता 21 और 22 अप्रैल को होगी। इसके लिए मैं जी-जान से जुटा हूं। उल्लेखनीय है कि आदर्श 58 किलो सीनियर वर्ग में खेलता है। आदर्श ने बताया कि मेरे पिता स्व. डॉ. संतोष तिवारी नहीं चाहते थे कि मैं मार्शल आर्ट में जाऊं। इसके लिए मैं उन्हें बिना बताए कोलकाता चला गया और मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेने लगा। इसके लिए पैसे की कमी पड़ी तो 175 रुपये की दिहाड़ी पर ईंट ढुलाई का काम करने लगा। बता दें कि मौजूदा समय में आदर्श पीजी कॉलेज हंडिया से बीए अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं और एक इंटर कॉलेज में छात्रों को मार्शल आर्ट सिखाकर घर का खर्च चलाते हैं। दो वर्ष पूर्व उनके पिता का देहांत हो गया था। 
विज्ञापन

----
इनसेट 
आदर्श की कुछ प्रमुख उलब्धियां 
- ताईक्वांडो की नेशनल ओपन चैंपियनशिप मसूरी-2015 में स्वर्ण पदक।  
- कराते में कोलकाता में नेशनल प्रतियोगिता-2013 में स्वर्ण पदक।  
- थाई बॉक्सिंग की खंडवा में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed