फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhajan and Akhand recitation started in 162 temples

Bhadohi News: 162 मंदिरों में शुरू हुआ भजन एवं अखंड पाठ

Mon, 15 Jan 2024 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Bhajan and Akhand recitation started in 162 temples
ज्ञानपुर। अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के संबंध में यहां भी रविवार से धार्मिक आयोजन की शुरुआत हो गई। 162 मंदिरों में भजन, कीर्तन एवं अखंड पाठ होने लगा है। कलाकार भजनों की प्रस्तुति कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने सफाई कर स्वच्छ तीर्थ का आगाज किया।
विज्ञापन

भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या में प्राणप्रतिष्ठा से पूर्व प्रदेशव्यापी स्वच्छता अभियान की शुरुआत रविवार को कलेक्ट्रेट से सटे जोरई गांव से की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिलाधिकारी गौरांग राठी, मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने झाड़ू लगाकर अभियान का आगाज किया। एसडीएम, बीडीओ, डीपीआरओ, एडीओ पंचायत की निगरानी में तहसील, ब्लॉक, नगर निकाय एवं गांव में भी सफाई की गई। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि विशेष सफाई अभियान चलाएं। 22 जनवरी से पहले सब कुछ साफ-सुथरा हो जाना चाहिए।
विज्ञापन

गोपीगंज के बरगदा हनुमान मंदिर में भजन-कीर्तन की शुरुआत हुई। चेयरमैन जितेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। संस्कृति विभाग के पंजीकृत कलाकार लोक गायक राजेश परदेशी ने राम मंदिर पर आधारित गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। घनश्याम शुक्ला ने शहीद झूरी सिंह स्मारक स्थल स्थित मंदिर, कलाकार शिवचंद्र दीवाना ने सीतामढ़ी मंदिर, कलाकार वशिष्ठ मिश्रा ने वाल्मीकि मंदिर, कलाकार सुरेंद्र यादव ने चकवा हनुमान मंदिर, कलाकार रमेश भंवरा, विष्णु यादव सहित अनेक कलाकारों ने मंदिरों पर राम भजन की शानदार प्रस्तुति की गई। जिला पर्यटन अधिकारी राजेश भारती ने बताया कि जिले के 162 मंदिरों में धार्मिक आयोजन शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed