फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi: The woman gave birth to three children together, everyone was surprised to hear the news

Bhadohi: महिला ने एक साथ दिया तीन बच्चों को जन्म, खबर सुनकर सब हैरान, बच्चे और मां स्वस्थ

Tue, 20 Dec 2022 03:53 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 20 Dec 2022 03:53 PM IST
सार

भदोही में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है।कुदरत के इस करिश्मे को देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया। गांव के ही विनय दुबे ने बताया कि एक साथ तीन बच्चों की जानकारी होते ही परिवार सहित पूरे गांव में खुशी व्याप्त है। राहत की बात यह है कि डिलवरी के बाद तीनों बच्चे और मां स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
Bhadohi: The woman gave birth to three children together, everyone was surprised to hear the news
महिला ने एक साथ दिया तीन बच्चों को जन्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही में कोतवाली क्षेत्र के दुलहीपुर निवासी एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। एक साथ तीन बच्चों की डिलवरी होते ही स्वास्थकर्मी जहां हैरत में पड़ गए। वहीं माता-पिता और  परिजनों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। चिकित्सक के मुताबिक तीनों बच्चे और उनकी मां पूरी तरह से स्वस्थ हैं। भदोही के निजी अस्पताल में आपरेशन के बाद महिला का प्रसव हुआ है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दुलहीपुर, दशरथपुर निवासी प्रदीप कुमार पुष्कर उर्फ जनेऊ माली की पत्नी मनीषा गर्भवती थी। सोमवार की देर रात प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन आनन-फानन में उन्हें लेकर भदोही के निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने पहले नार्मल डिलवरी करानी चाही, लेकिन नार्मल डिलवरी न होने की स्थिति में ऑपरेशन करना पड़ा। जिसके बाद महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। जिसमें दो लड़की और एक लड़का शामिल है। कुदरत के इस करिश्मे को देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया। गांव के ही विनय दुबे ने बताया कि एक साथ तीन बच्चों की जानकारी होते ही परिवार सहित पूरे गांव में खुशी व्याप्त है। राहत की बात यह है कि डिलवरी के बाद तीनों बच्चे और मां स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed