फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi: Teenager thrashed while playing cricket, dispute between two sects, four sued

भदोहीः क्रिकेट खेलते समय किशोर की पिटाई, दो संप्रदायों के बीच हुआ विवाद, चार पर मुकदमा

Tue, 27 Jul 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Bhadohi: Teenager thrashed while playing cricket, dispute between two sects, four sued
भदोही। कोतवाली अंतर्गत शहर के मर्यादपट्टी रामलीला मैदान के पास मंगलवार को क्रिकेट के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गाली गलौज के बाद एक पक्ष के युवकों ने बल्ले से ओमैर उर्फ समीर को पीट पीट कर अधमरा कर दिया। मामला दो संप्रदायों के बीच होने से घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई।
विज्ञापन

ओमैर के पिता अब्दुल कलाम ने बताया कि दरोपुर के युवकों ने आपस में मैच लिया था। किसी निर्णय को लेकर गाली गलौज शुरू हो गई। इस पर एक टीम के युवकों ने दूसरी टीम के ओमैर को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल के सिर में कई जगह गंभीर चोट लगी है। जिसे देखकर राजकीय चिकित्सालय के डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि परिजन की तहरीर पर चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed