शेल कंपनियों के जरिए फ्रॉड करने वाली भदोही की कार्पेट कंपनी पर छापा, 1500 करोड़ की हेराफेरी का मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेल कंपनियों के जरिए फ्राड करने वाली भदोही जिले की एक कालीन बनाने वाली कंपनी पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापा मार कर छानबीन की। इस दौरान कई अहम दस्तावेज टीम अपने साथ ले गई। यह कार्रवाई शुक्रवार से शुरू हुई थी जो शनिवार को जाकर खत्म हुई।
सूत्रों के अनुसार भदोही जिले के काका कार्पेट के मालिकान द्वारा शेल कंपनियों के जरिए करोड़ों का लेन देन किया गया और काले धन को सफेद करने के लिए इन कंपनियों का इस्तेमाल भी हुआ। सूत्रों का यह भी कहना है कि यह फ्राड 1500 करोड़ रुपये से अधिक का था। इसमें भदोही की काका कार्पेट कंपनी के अलावा आधा दर्जन दूसरे राज्यों की कंपनियां भी शामिल हैं जिनके ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मार कर दस्तावेज जुटाए हैं।
मेरे यहां ना तो किसी की रेड पड़ी है और न तो ऐसा कुछ मेरे संज्ञान में है। मेरे यहाँ कोई अनियमित लेनदेन नहीं किया गया। सभी लेनदेन नियमों के दायरे में रहकर किए गए हैं। जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं निराधार हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
यादवेंद्र कुमार रॉय, काका कार्पेट्स, भदोही