फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi Road Accident Mahakumbh Two devotees killed and seven injured after Magic collided with Scorpio

हाईवे पर भीषण हादसा: महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियों को मैजिक ने मारी टक्कर, दो की मौत; सात लोग घायल

Sat, 08 Feb 2025 01:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 08 Feb 2025 01:14 PM IST
सार

प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो को मैजिक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन
Bhadohi Road Accident Mahakumbh Two devotees killed and seven injured after Magic collided with Scorpio
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के औराई थाना औराई क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी प्रयागराज हाईवे पर विक्रमपुर के पास ओवरब्रिज पर शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ। स्कॉर्पियो में सवार श्रद्धालु महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो पंचर हो गई। जिसके बाद टायर बदला जा रहा था। इस बीच पीछे से आ रहे एक मैजिक वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं सात अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
प्रयागराज महाकुंभ को लेकर इन दिनों वाराणसी- प्रयागराज हाईवे पर वाहनों की भीड़ बढ़ गई है। बड़ी संख्या में श्रदालु प्रयागराज की ओर जा रहे हैं। शनिवार की रात बिहार के गया जिले के शेरधारी के निवासी श्रद्धालुओं का जत्था प्रयागराज की ओर जा रहा था। इसी बीच सुबह 3.30 बजे औराई के विक्रमपुर के पास उनकी स्कॉर्पियो का टायर पंचर हो गया। जिसके बाद हाईवे किनारे ही वाहन खड़ा कर चालक पंचर बनाने लगा। 
विज्ञापन


टक्कर के बाद मची चीख- पुकार

इस बीच पीछे से आ रहे एक मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई। सभी घायलों को सीएचसी कछवां पहुंचाया गया। जिसमें गंभीर रूप से घायल दिलीप कुमार पांडेय (55) पुत्र कामेश्वर पांडेय की मौत हो गई। वहीं आशा पांडेय (48) पत्नी प्रदीप पांडेय ने ट्रामा सेंटर वाराणसी में दम तोड़ दिया। 

हादसे में ये लोग हुए घायल
हादसे में चालक सहित सात अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में निर्भय कुमार, ज्योति, तनु, सुजीत पांडेय, कामेश्वर पांडेय, अंजली कुमारी और निकू पांडेय शामिल हैं। सभी का उपचार वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। घटना के बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात को सुचारू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed