फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi police tops the state in resolving online complaints

Bhadohi News: ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में भदोही पुलिस प्रदेश में अव्वल

Tue, 05 Aug 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Bhadohi police tops the state in resolving online complaints
ज्ञानपुर। ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) की शिकायतों के निस्तारण में भदोही पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। भदोही पुलिस ने 70 स्थानों की लंबी छलांग लगाते हुए जुलाई माह में सूबे में अव्वल रही है। पुलिस ने आईजीआरएस पर आई शिकायतों का 100 फीसदी निस्तारण किया।
विज्ञापन

आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण का हर माह शासन स्तर पर मूल्यांकन किया जाता है। गत जून में शासन स्तर से हुए मूल्यांकन में भदोही पुलिस को प्रदेश में 71वां स्थान मिला है। इसे लेकर एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने नाराजगी जताते हुए शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद ऑनलाइन प्राप्त होने वाली शिकायतों को संबंधित थानों पर भेजा जाता है, जहां से उसका निस्तारण किया जाता है। वहीं असंतुष्ट शिकायतों का फीडबैक भी लिया जाता रहा। इसका असर रहा है कि जुलाई महीने में भदोही पुलिस ने 70 स्थानों का सुधार करते हुए 71वें से सीधे पहले स्थान पर पहुंच गई। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में इस बार शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट करने का प्रयास किया गया। शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट करने में भदोही को 90 फीसदी से अधिक अंक मिले। इस आधार पर इस बार रैकिंग जून माह की अपेक्षा बेहतर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed