फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi: Platform of 20 feet high Suriyawan railway station increased trouble

भदोहीः 20 फीट ऊंचे सुरियावां रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म ने बढ़ाई परेशानी

Tue, 27 Jul 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Bhadohi: Platform of 20 feet high Suriyawan railway station increased trouble
सुरियावां स्टेशन के 20 फिट ऊंचे प्लेटफार्म के नीचे खड़े यात्री। संवाद - फोटो : BHADOHI
उत्तर रेलवे के प्रतापगढ़-जंघई रुट स्थित भदोही के सुरियावां रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर दो 20 फीट ऊंचा होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

रामउजागिर, कविता देवी, सोनम देवी, दिव्यांग मुकेश आदि ने बताया कि डेढ़ वर्ष पहले लखनऊ रेल मंडल प्रशासन ने रुट का दोहरीकरण, विद्युतीकरण कर आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा है लेकि न कार्यदायी संस्था ने मनमानी कर प्लेटफार्म को इतना ऊंचा कर दिया कि यात्री चढ़ने-उतरने तक के लिए परेशान होते रहते हैं। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दौर में कई जोड़ी महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन ठप होने पर नौ माह तक महंगा किराया देकर यात्री वाराणसी, प्रयागराज, फूलपुर, लखनऊ तक की यात्रा की।

अनलाक में जब स्पेशल ट्रेनों को चलाकर ठहराव दिया गया तो प्लेटफार्म की ऊंचाई, यात्री सुविधाओं की कमी से यात्रियों को पूरा किराया देने के बावजूद संतुष्टि नहीं मिल रही है। दिव्यांग मौजीलाल, मनीष, विधिभूषण ने रेल अधिकारियों से दिव्यांगों के लिए अलग से रोपवे बनवाकर समस्या को दूर कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed