फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi News He got electrocuted while making fan, lost his life after struggling chaos ensued at electrician'

Bhadohi News: पंखा बनाते समय लगा करंट, तड़पकर निकल गई जान; बिजली मिस्त्री के घर मचा कोहराम

Mon, 14 Jul 2025 05:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 14 Jul 2025 05:47 PM IST
सार

यूपी के भदोही जिले में करंट लगने से एक व्यक्ति की माैत की सूचना मिलते ही औराई पुलिस पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Bhadohi News He got electrocuted while making fan, lost his life after struggling chaos ensued at electrician'
अस्पताल में हादसे की जानकारी लेते पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bhadohi News: औराई कोतवाली क्षेत्र के वनपुरवा समधा निवासी 40 वर्षीय एक व्यक्ति की टेबल फैन बनाते समय करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टेबल फैन बनाते समय अचानक से करंट प्रवाहित हो गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। जिससे की उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


वनपुरवा निवासी साधु यादव मकान के वायरिंग इलेक्ट्रिक सामानों की मरम्मत का कार्य करता था। उसकी कोई निजी दुकान नहीं थी, लेकिन घर पर ही वह लोगों के पंखे इत्यादि के मरम्मत का काम करता था। सोमवार की दोपहर भी वह एक व्यक्ति का पंखा ठीक कर रहा था।
विज्ञापन


इस बीच, अचानक पंखे में करंट प्रवाहित हो गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक को दो लड़के एक लड़की है। लड़की की शादी हो गई है, लेकिन अभी दोनों लड़कों की शादी नहीं हो पाई है। साधु यादव की मौत पर पत्नी सुनीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में भी साधु यादव की मौत से मातम पसरा रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गांव वालों की भीड़ जुटी रही। प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed