फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi News dug road has not been built for 10 months 20 feet road has shrunk to three feet

Bhadohi News: 10 महीने से नहीं बनी खोदी गई सड़क, 20 फीट की सड़क तीन फीट में सिकुड़ी; परेशानी

Mon, 02 Jun 2025 05:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 02 Jun 2025 05:56 PM IST
सार

भदोही के गंगापुर, हिम्मतपुर बकुचिया, सरैया, सालिमपुर में बुनियादी समस्याओं से लोग आए दिन परेशान होते हैं। गलियों में सीवर और सड़क की खराब हैं। आरोप है कि शिकायतें करते-करते यहां के लोग थक गए हैं।

विज्ञापन
Bhadohi News dug road has not been built for 10 months 20 feet road has shrunk to three feet
वार्ड चार में जमीन से डेढ़ फीट ऊंचा बना सीवर का चैंबर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवर की पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क 10 महीनों से नहीं बनाई गई। जमीन से डेढ़ फीट ऊंचे बने सीवर के चैंबर के कारण एक तरफ 20 फीट की रोड तीन फीट में सिकुड़ गई। वहीं चैंबर रोड से ऊंचा होने के कारण आवागमन में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। 10 महीने में नगर पालिका यहां मिट्टी नहीं डलवा सका है। बारिश के दिनों में सड़क का सारा पानी लोगों की घरों में घुसेगा। हम बात कर रहे हैं भदोही नगर पालिका के वार्ड नंबर चार पकरी की।

विज्ञापन


इस वार्ड में तमाम लोगों को बिजली, पानी और सड़क भी मयस्सर नहीं है। इस वार्ड में सुरियावां रोड का दक्षिणी भाग, प्राथमिक विद्यालय गंगापुर का उत्तरी भाग, शेखपुर तालाब का पश्चिमी भाग और भदोही-जौनपुर रोड के दोनों पटरी का पूर्वी भाग शामिल है। परिसीमन के बाद गंगापुर गांव वार्ड 4 में समाहित होगा। 
विज्ञापन


इसमें गंगापुर, हिम्मतपुर बकुचिया, सरैया, सालिमपुर का कुछ हिस्सा इस वार्ड में है। नगर पालिका इन दिनों विस्तारित क्षेत्रों में सीवर और सड़क का काम करा रही है। दस माह पूर्व वार्ड में करीब 900 मीटर सीवर पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हुआ। जिम्मेदारों ने सड़क गहरी न खोदकर सड़क को कम गहरा खोदा और ऊपर से ही पाइप लाइन बिछाना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब हाल यह है कि इस बस्ती में न तो एबुलेंस जा पा रही हैं। मुश्किल तो यह है कि जब कोई बीमार पड़ता है तो उसे बाइक से ही लेकर जाना पड़ता है। सड़क अब करीब डेढ़ फीट ऊंची होगी। इससे बारिश का पानी लोगों के घर में जाएगा।

बांस के सहारे टिके हैं बिजली के तार
पकरी वार्ड के रेलवे फाटक क्रॉस करते ही बाएं तरफ स्थित बस्ती में बिजली व्यवस्था की हालत खराब है। यादव और दलित बस्ती वाले इस क्षेत्र में बिजली के तार बांस के खंभों पर टिका है। इसका नतीजा यह है कि आए दिन बिजली की समस्या बनी रहती है। इस कारण बस्ती में लगे पांच हार्स पावर का सबमर्सिबल पंप नहीं चल पाता। इससे करीब 70 घरों में पानी की किल्लत बनी रहती है।

एक नजर में वार्ड

  • नाम - पकरी, वार्ड नंबर चार
  • आबादी: 8500
  • मतदाता: 5500
  • महिला: 2200
  • पुरूष: 3300

Bhadohi News dug road has not been built for 10 months 20 feet road has shrunk to three feet
चौरी के दरुनहा में सड़क पर बहता घरों का गंदा पानी। - फोटो : अमर उजाला

क्या कहते हैं लोग
वार्ड में अब तक नया कोई काम नहीं हो सका है। जहां हुआ है। उसकी दशा इतनी खराब है कि पूछिए मत। हमारी बस्ती में हर दो दिन पर बिजली फाल्ट होता है। - मुनीलाल यादव, पूर्व सभासद, वार्ड चार।

बस्ती में पांच हार्सपावर का सबमर्सिबल पंप लगा है, लेकिन बिजली आपूर्ति बाधित रहने से इसका लाभ नहीं मिल पाता। इससे 70 से अधिक परिवारों को हर दिन परेशानी उठानी पड़ती है। - गंगा प्रसाद, वार्ड चार।

वार्ड की सड़कें ऐसी हैं कि आए दिन कोई न कोई गिरकर चोटिल हो जाता है। कहने को हम नगर में हैं, लेकिन सुविधाएं गांव से भी गई गुजरी हैं। - राजाराम वार्ड, चार।

पहले हमारा गांव था, अब हम शहर में तो हो गए हैं, लेकिन पानी की किल्लत बनी है। वहीं नाली न बनने से जलनिकासी एक जटिल समस्या है। - विजय प्रकाश बिंद, वार्ड चार।

क्या कहते हैं जिम्मेदार

वार्ड में कुछ बस्तियां और गांव नए जुड़े हैं। जहां मूलभूत सुविधाओं को लेकर कार्य कराया जा रहा है। कुछ दिक्कतें जरूर हैं। इसमें सीवर की समस्या जटिल है। उसे जल्द दुरूस्त कराया जाएगा। - पूनम देवी, सभासद, वार्ड

विस्तारित क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर चुनौतियां हैं, लेकिन तेजी से काम कराया जा रहा है। पकरी में सीवर की समस्या को जल्द दुरूस्त कराया जाएगा। - धर्मराज सिंह, ईओ, भदोही नगर पालिका।

बिजली की समस्याओं को लेकर बिजली निगम से बात की जाएगी। पकरी में सीवर कार्य अभी चल रहा है। जल्द ही सीवर चैंबर के अगल-बगल मिट्टी डलवाया जाएगा। - नरगिस अतहर, पालिकाध्यक्ष, भदोही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed