फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadohi news

शादी का झांसा देकर लूटता रहा महिला की आबरू

Mon, 25 Nov 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
bhadohi news
ज्ञानपुर। शादी का झांसा देकर कई महीनों तक प्रेमिका की आबरू लूटने के बाद प्रेमी सोमवार को भरी कचहरी में बेआबरू हो गया। पति की तरह रह रहे प्रेमी की बेवफाई से आग बबूला प्रेमिका ने सबके सामने उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। प्रकरण को लेकर ज्ञानपुर कोतवाली में घंटों तक ड्रामा चलता रहा।
विज्ञापन

ऊंज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर युवती का कई माह तक यौन शोषण किया। आरोप है कि प्रेमी के पिता ने युवती से पांच लाख रुपये की मांग की। युवती के पैसे देने में असमर्थता जताने पर उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद प्रेमिका ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। थक-हार कर युवती को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा।
विज्ञापन

ज्ञानपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि चार साल पूर्व शुरू हुए प्यार के बाद नजदीकियां इतनी बढ़ीं कि घर-बार और परिवार छोड कर वह प्रेमी के साथ गोपीगंज में किराए के मकान में रहने लगी। इस बीच प्रेमी अपने घर आता-जाता रहा और मुझे एक माह के लिए अपने घर भी रखा। इसी बीच उसके घर वालों ने मुझसे पांच लाख की मांग करते हुए घर से निकाल दिया। फिर किराए के कमरे में लाकर पूर्व की भांति दुष्कर्म करता रहा। 29 अगस्त 2019 को कमरे का तीन माह का बाकी किराया दिए बिना मुझे अकेले छोड़ कर चला गया। इसके बाद कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। सोमवार को कचहरी पहुंचने पर प्रेमिका ने उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। विवाद देखकर पहुंची पुलिस दोनों को ज्ञानपुर कोतवाली ले गई। वहां दोनों के बीच रिश्ता के प्रयास में पुलिस जुटी रही। ज्ञानपुर सीओ कालू सिंह ने कहा कि प्रयास किया जा रहा है। प्रेमी नहीं मानेगा तो प्रकरण में दुष्कर्म का केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर आरोपी युवक के पिता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर युवती पर फर्जी ढंग से कागज तैयार कराकर घरेलू हिंसा कानून में फंसाने का आरोप लगाया। उन्होंने युवती पर कचहरी में अपने बेटे को मारने-पीटने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed