फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadohi news

जाम ने रुलाया, कराह उठे यात्री

Mon, 25 Nov 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
bhadohi news
ज्ञानपुर। आए दिन जाम में जकड़े रहने वाले वाराणसी-प्रयागराज राजमार्ग पर इन दिनों शादी-ब्याह के सीजन में यह समस्या भयावह हो चली है। रविवार को गोपीगंज नगर से लेकर झिलियापुल और वाराणसी सीमा पर कटका पड़ाव से लेकर बाबूसराय तक भीषण जाम लगा। लगभग पांच किलोमीटर तक जाम में जकड़े हाईवे पर यातायात कराह उठा। चार घंटे तक वाहनों के पहिये हिल नहीं सके।
विज्ञापन

सहालग के सीजन में भीड़ बढ़ने के कारण सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। इससे हर तीसरे दिन दोपहर बाद जाम लग जा रहा है। रविवार को हाईवे पर सुबह ही जाम लग गया और यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। दोपहर तीन बजे के बाद थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम को पांच बजे के आसपास हालात बेहद कठिन हो गए। गोपीगंज में पड़ाव से लेकर लालानगर टोल प्लाजा तक वाहनों की कतार लगी रही। इस दौरान बड़े से लेकर छोटे वाहन रेंगते नजर आए। उधर बाबूसराय क्षेत्र में कटका से लेकर बाबूसराय बाजार तक जाम सुबह ही लग गया था। इसमें निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कार्य की भी भूमिका रही। तड़के शुरू हुए जाम के कारण 10 बजे के बाद तक वाहनों के पहिये नहीं हिल सके। सर्विस लेन संकरी होने के कारण जाम की समस्या बढ़ गई है। खास बात यह कि जाम में घंटों खड़े होकर झेल रहे लोगों की मदद में कहीं भी पुलिस के जवान नहीं दिखे। यात्री और चालक हांफते रहे। खास बात यह कि जाम में एंबुलेंस वाहन भी फंसे दिखे। शाम को पांच बजे के बाद गोपीगंज बाजार में सांसत बढ़ गई है। छोटे वाहनों को भी निकलना कठिन हो गया। बाइक सवार भी जाम में फंस कर विवश दिखे। जाम की स्थिति रुक-रुक कर पूरे दिन बनी रही। देर रात तक हाईवे पर यातायात पूरी तरह सुगम नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed