फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadohi news

96 लाभार्थियों को मिलेगा शादी अनुदान

Tue, 30 Jul 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
bhadohi news
ज्ञानपुर। वित्तीय वर्ष 2019-20 में अल्पसंख्यक विभाग के लिए शादी अनुदान वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित हो गया है। ब्लॉक और तहसील स्तर से सत्यापित होने वाले 96 लाभार्थियों के लिए 19 लाख 20 हजार का बजट विभाग को आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन

बीते वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 20 फीसदी लाभार्थी अनुदान से वंचित हो गए थे। तभी से फूंक-फूंक कर कदम रखा जा रहा है। नए वित्तीय वर्ष के लिए विभाग की ओर लक्ष्य का निर्धारण कर शासन को भेजा गया था। शासन ने 19.20 लाख का बजट तय कर 96 लाभार्थियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा है। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भरतलाल गोंड़ के मुताबिक अनुदान के लिए ब्लॉक और तहसील स्तर पर उल्लेख कर लक्ष्य के सापेक्ष आवेदनों को सत्यापित कर विभाग को उपलब्ध कराने को कहा गया है। अब तक केवल सात आवेदन ही प्राप्त हो सके हैं। ब्लॉक स्तर की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताते हुए बताया कि शादी अनुदान के मामले में प्रगति काफी धीमी रहती है। यदि पात्रता की श्रेणी में आ रहे आवेदकों को वरीयता दी जाए तो संख्या में बढ़ोतरी हो सकेगी। प्रति लाभार्थी 20-20 हजार का शादी अनुदान निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed