फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi Municipality New Delimitation

भदोही नगर पालिका नया परिसीमन

Wed, 04 May 2022 09:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
Bhadohi Municipality New Delimitation
भदोही। आगामी नगर पालिका परिषद के चुनाव के लिए होने वाले पालिका के नए परिसीमन के बाद नगर में 28 से 30 वार्ड हो जाएंगे। प्रदेश शासन द्वारा नए परिसीमन में एक वार्ड की आबादी लगभग पांच हजार तय की गई है। शासन ने डीएम ऑफिस में परिसीमन कराने के निर्देश के साथ साथ नए मानक की जानकारी भी भेज दी हैं। हालांकि अभी तक उस पर काम शुरू नहीं हो सका है लेकिन नगर पालिका अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

जिले में शासन ने केवल भदोही नगर पालिका परिषद का सीमा का विस्तार किया है। इसके तहत गंगापुर, कुशियरां, सरैंया, पकरी, हिम्मतपुर बकुचियां, फत्तूपुर, सालिमपुर, नूरपुर, जाहिदपुर, सेवापुर, चंवर नेवादा, डुड़वा कुकरौठी, अमहदपुर फुलवरिया, जमुनीपुर बादफरोश, रैमलपुर, लखनपुर अभयनपुर, रेवड़ापरसपुर, जल्लापुर, भिखारीपुर, रामरायपुर, हरियांव, कंसरायपुर, प्रजापतिपुर, बनकट, हरिरामपुर, रजपुरा, पिपरी, महबूबपुर समेत 28 गाव नगर पालिका सीमा में न केवल शामिल हो चुके हैं, बल्कि वहां विकास कार्य भी शुरू करा दिए गए हैं। एक प्रकार से देखा जाए तो मौजूदा 25 वार्ड में शहर की आबादी 94620 थी, जो 28 गांवों को मिला देने के बाद 140652 हो गई है। इतना ही नहीं, नगर पालिका का क्षेत्रफल जो अब तक केवल 8 किमी वर्ग में था, वह बढ़ कर 39.56 वर्ग किमी हो गया है। अधिशासी अधिकारी जी.लाल ने बताया कि नए परिसीमन के लिए जिला प्रशासन के पास शासन का पत्र आ चुका है। नया परिसीमन शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप कराया जाएगा। परिसीमन वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर होगा तथा एक वार्ड में 5 हजार की आबादी सुनिश्चित की जाएगी। इस हिसाब से देखा जाए तो नगर पालिका में मौजूदा 25 वार्ड से बढ़कर 28 से 30 वार्ड हो सकते हैं। शीघ्र नए परिसीमन पर शीघ्र काम शुरू हो जाएगा, जिसमे तहसील कर्मियों का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed