फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadohi,marriage

1155 गरीब बेटियों के हाथ पीले कराएगा महकमा

Sat, 12 Oct 2019 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
bhadohi,marriage
ज्ञानपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले की 1155 गरीब बेटियों की शादी कराने का लक्ष्य तय हो गया है। 14 नवंबर को होने वाले शादी समारोह के लिए ब्लॉकों और नगरों को समाज कल्याण विभाग की ओर से लक्ष्य दिया गया है। 10 नवंबर तक सभी पात्रों का चयन कर सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों की शादी के लिए प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चला रही है। अब तक जिले में पांच चरणों में करीब 300 से अधिक जोड़े विवाह बंधन में बंध चुके हैं। मांगलिक सीजन में एक बार फिर 14 नवंबर को सामूहिक विवाह के आयोजन की तिथि तय कर लिया गया है। जिले के छह ब्लॉक, एक जिला पंचायत और सात नगर निकायों को लक्ष्य भी दिया गया है। समाज कल्याण विभाग ने छह ब्लॉकों को 150-150 जोड़ों का चयन, जिला पंचायत को 150 जबकि सातों नगर निकायों को 15-15 जोड़े तय करने की जिम्मेदारी दी गई है। विभाग की ओर से तय लक्ष्य अगर पूरा हुआ तो 1155 बेटियों की शादी एक साथ की जाएगी। बताते चलें कि योजना में एक कन्या की शादी पर कुल 51 हजार खर्च होंगे। इसमें बेटी के खाते में विदाई के तौर पर 35 हजार, जबकि अन्य खर्च पर 16 हजार दिए जाएंगे। कार्यक्रम आयोजन, भोजन और पंडाल के लिए छह हजार जबकि बेटी के शृंगार और गहने आदि के लिए 10 हजार दिया जाएगा। ग्रामीण में 46 हजार, जबकि नगर में 56 हजार 460 रुपये वार्षिक आय वाले परिवार को ही यह लाभ मिलेगा। निराश्रित कन्या, विधवा और दिव्यांग की बेटी को प्राथमिकता से चयन होगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार यादव ने कहा कि सामूहिक विवाह के लिए ब्लॉकों और निकायों का लक्ष्य तय किया गया है। उक्त योजना में बजट की कमी नहीं है। जितने जोड़ों का चयन होगा सभी को योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed